राशिफल-पंचांग : 22 अगस्त 2025

पंचांग 22 अगस्त 2025:-

रा.मि. 31 संवत् 2082 भाद्रपद कृष्ण चर्तुदशी भृगुवासरे दिन 11/37, आश्लेषा नक्षत्रे रात 1/6, वरीयान योगे शाम 4/27, शकुनि करणे सू.उ. 5/37 सू.अ. 6/23, चन्द्रचार कर्क रात 1/6 से सिंह, पर्व- श्राद्ध अमावस्या, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.

———————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 22 अगस्त 2025
वर्ष के प्रारंभ में साझेदारी में विवाद एवं व्यवसाय में हानि होगी, वाणी में कठोरता तथा क्रोध में वृद्धि होगी, व्यय और संतान की चिन्ता से मन विचलित रहेगा, वर्ष के मध्य में राज्य सम्मान मिलेगा, सामाजिक प्रभाव बना रहेगा, शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा, अध्ययन में मन लगेगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को राज्य सम्मान मिलेगा, प्रभाव में वृद्धि होगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को साझेदारी में विवाद एवं व्यवसाय में नुकसान होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यय और संतान पक्ष की चिन्ता रहेगी, मन विचलित रहेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता का सुख मिलेगा, अध्ययन में रूचि रहेगी, क्रोध की अधिकता रहेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक सुख और सौहाद्र्र बना रहेगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा.

———————————————————

आज का भविष्य- शुक्रवार 22 अगस्त 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिये बालक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. गौर वर्ण का लम्बा दुबला पतला बुद्धिमान एवं निर्भीक मन की बात दूसरों पर जल्दी प्रकट नहीं करेगा. इसके मित्रों की संख्या सीमित होगी. इंजीनियरिंग क्षेत्र में उन्नति करेगा. माता का भक्त होगा.

———————————————————

मेष- गिरते स्वास्थ्य के कारण आपकी कार्यक्षमता पर विपरीत अवसर पड़ेगा, जिससे कार्यों में देरी संभव है. किसी अनसोचे कार्य में व्यस्त रहना होगा.

वृषभ- धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. यात्रा में सावधानी रखें. सोच समझकर कार्य करें. लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी.

मिथुन- आप पारिवारिक मामलों के समाधान को लेकर चिंतित रहेंगे. वाकपटुता से काम बिगड़ सकता हैं पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा.

कर्क- आपके व्यवहार में बदलाव से सहयोगी आश्चर्य में पड़ जायेगें. संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा. आर्थिक कार्यों में सफलता के योग हैं. कुटुम्बियों का सहयोग मिलेगा.

सिंह- व्यवसायिक कार्यों के बीच तालमेल बैठाकर चलना होगा अन्यथा मुश्किल में पड़ जायेगें. अधिनस्थ वर्ग के सहयोग से लाभ मिलेगा. बेरोजगारों को सफलता मिलेगी. कार्य बनेगा.

कन्या- महत्वपूर्ण मामलों को टालने की बजाय शीघ्र निर्णय लें. अतिथि आगमन होगा. इष्टमित्रों का सहयोग मिलेगा. धर्म-कर्म, आध्यात्मिक कार्यों में रूचि रहेगी.

तुला- प्रभावशाली लोगों के संपर्क से लाभ मिलेगा. अधिक भरोसे में नुकसान हो सकता है. नवीन योजनाओं का विकास होगा. महिला जाति की सलाह उपयोगी रहेगी.

वृश्चिक- छोटी सी बात को लेकर विवाद की संभावना है. सावधानी रखें, धैर्य से काम लें. शत्रु वर्ग परास्त होगा. माता पिता की ओर से शुभ समाचार मिलेगा.

धनु- युवाओं को मेहनत का प्रतिफल मिलेगा. बच्चों को जोखिम के कार्य से दूर रखें. व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी. महत्वपूर्ण कार्य की जवाबदारी बढ़ेगी.

मकर- लापरवाही नुकसानदायी हो सकती है, नए प्रोजेक्ट को लेकर आप चिंतित रहेंगें. संतान की चिंता रहेगी. यात्रा में सावधानी अपेक्षित है. अनुकूल समय का लाभ मिलेगा.

कुम्भ- आप परिवार की खुशियों को लेकर लगातार प्रयासरत् रहेगें. मानसिक अस्थिरता रहेगी. व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी.

मीन- कैरिअर में अच्छे अवसर मिलेंगे कार्य स्थल पर अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें. आकस्मिक धन प्राप्ति का योग है. नवीन योजनाओं का शुभारम्भ होगा.

———————————————————

व्यापार-भविष्य:

भाद्रपद कृष्ण चर्तुदशी को आश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से चांदी, तांबा, पीतल, लोहा, निकिल आदि वस्तुओं में नरमीं होगी. सरसों, अरंडी, मूंग, मोट के भाव में तेजी की चाल चलेगी. जीरा, धनियां, लालमिर्च के भाव में पूर्ववत् रहेंगे. भाग्यांक 1487 है.

———————————————————

Next Post

राजनीति में शुचिता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम

Fri Aug 22 , 2025
20 अगस्त 2025 को गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में प्रस्तुत संविधान (130वाँ संशोधन) विधेयक, 2025 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाएगा. यह विधेयक उन प्रावधानों को लेकर आया है, जिनका उद्देश्य राजनीति को भ्रष्टाचार और अपराधिकरण की दलदल से बाहर निकालना है.इस विधेयक का […]

You May Like

मनोरंजन