खाद्य सुरक्षा विभाग और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, जब्त की कोल्ड ड्रिंक्स

जबलपुर। स्टेशन और ट्रेनों में गुणवत्ताहीन सामग्री बेचे जाने की शिकायतें मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान अन्ना मोहल्ला में स्टेशन में खाद्य सामग्री बेचने वालों के किचन जहां बने हुए हैं, वहां टीम पहुंची तो हड़कंप मच गया। कई लोग किचन में ताला लगाकर भाग गये, वहीं एक-दो जगह से खाद्य सामग्री के सैंपल लिये गये। वहीं आरपीएफ की टीम ने रेलवे से अनअप्रूव्ड कोल्ड ड्रिंक और पानी की बॉटल बेचते हुए 3 को पकड़ा और सामग्री जब्त की सूत्रो के अनुसार आरपीएफ उपाध्याय एवं आरक्षक पंकज सिंह के द्वारा उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, आरक्षक प्रवीण रेलवे स्टेशन एवं आउटर पर कार्रवाई की गई। इस दौरान बिना प्रॉपर कार्ड के 3 वेंडरों को अनअप्रूव्ड पानी की बोतल बेचते हुए पकड़ा, वहीं वेंडरों ने बताया कि वे कहां से सामग्री लेकर आते हैं। इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग की निरीक्षक माधुरी मिश्रा के साथ टीम ने अन्ना वाले 2 व्यक्तियों के यहां छापा मारा। इस मोहल्ला में अवैध खाद्य सामग्री बेचने दौरान अमित सिंह नामक व्यक्ति के कब्जे से 5 पेटी अनअप्रूव्ड पानी की बोतल एवं 3 पेटी कोल्ड ड्रिंक जब्त की गईं।

Next Post

महिला आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग, महिला कांग्रेस ने शुरू किया पोस्टकार्ड अभियान

Mon May 4 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने महिला आरक्षण कानून को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर देशव्यापी पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया है। संगठन ने विशेष रूप से ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग की महिलाओं को संवैधानिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। इस अभियान के तहत सोमवार को […]

You May Like