श्रावण मास की दूसरी महासवारी कल धूमधाम से निकलेगी

ओंकारेश्वर । श्रावण मास की दूसरी महासवारी कल धूमधाम से निकलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराह्न 3.00 बजे ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर सजी हुई पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे 51 ढोलक के साथ ओंकारजी महाराज मंदिर से निकलेंगे शंकराचार्य चौक से होकर कोटितीर्थ घाट पर पहुंचेगी। विद्वान पंडितों द्वारा षोडशोपचार पूजा अभिषेक संपन्न कराया जाएगा ।

मंदिर में ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर जी का महशृंगार मावा भांग हार मुकुट से किया जाएगा तथा छप्पन भोग लगाए जाएंगे जो भक्तों में वितरण किए जाएंगे। दक्षिण तट पर श्री ममलेश्वर महादेव भी सजी हुई पालकी में सवार होकर गौमुख घाट पर पहुंचेगी विद्वान पंडितों द्वारा महा अभिषेक कराया जाएगा । दोनों पालकियों को पवित्र नर्मदाजी में नौका भ्रमण कराया जाएगा । गौमुख घाट से लवाजमे के साथ हजारों भक्त भोले शंभू भोले नाथ का उद्घोष करते हुए नाचते हुए चलेंगे। काशी विश्वनाथ बलवाड़ी पुराना बस, मुख्य मार्ग होकर जेपी चौक , पुराना पुल से मार्केट होकर रात्रि 10 वापस मंदिर पहुंचेगी।

Next Post

शिक्षा वो शेरनी का दूध है, जो पीता है वही दहाड़ता है

Sun Jul 20 , 2025
सरई। नालसा की कार्ययोजना अनुसार एवं प्रधान जिला तथा सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हितेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देश में व सचिव मनोरम तिवारी के मार्गदर्शन में एवं तहसील सरई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हर्षवर्धन राठौर के नेतृत्व व उपस्थिति में हुआ। पैरालीगल वॉलंटियर शिवप्रसाद साहू द्वारा […]

You May Like