नयी दिल्ली, 01 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। वहीं, गेहूं और चीनी के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही पड़े रहे। दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत चार रुपये चढ़कर 3,930 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 2,800 रुपये प्रति क्विंटल पर अपरिवर्तित रहा। आटे की कीमत चार रुपये बढ़ गयी। दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव रहा। तुअर दाल की औसत कीमत 15 रुपये और चना दाल की आठ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।
मूंग दाल 29 रुपये और उड़द दाल 15 रुपये सस्ती हुई। मसूर दाल के भाव में टिकाव देखा गया। मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का सितंबर वायदा 11 रिंगिट चढ़कर 4,557 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.61 प्रतिशत की गिरावट में 64.95 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया। स्थानीय बाजार में मूंगफली तेल की औसत कीमत 42 रुपये और सोया तेल की 11 रुपये टूट गयी। सरसों तेल पांच रुपये और सूरजमुखी तेल चार रुपये फिसल गया। वनस्पति 18 रुपये और पाम ऑयल 14 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।
मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव छह रुपये प्रति क्विंटल गिर गया। चीनी पिछले कारोबारी दिवस से स्तर पर पड़ी रही।

