असुविधा: बिना पूर्व सूचना बंद रहा उप-पंजीयक कार्यालय

सिंगरौली: जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित कलेक्ट्रेट भवन में संचालित उप-पंजीयक कार्यालय शुक्रवार को दिन भर बंद रहा। कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगे रहने के कारण पंजीयन से जुड़े कार्यों के लिए आए नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।कार्यालय बंद रहने की कोई पूर्व सूचना आमजन, स्टांप विक्रेताओं, दस्तावेज लेखकों अथवा सेवा प्रदाताओं को उपलब्ध नहीं कराई गई थी।

इसके चलते दूर-दराज से आए किसान, महिलाएं और बुजुर्ग पूरे दिन कार्यालय के बाहर प्रतीक्षा करते रहे। बताया गया कि संबंधित अधिकारी के अवकाश पर होने के दौरान किसी अन्य उप-पंजीयक को प्रभार नहीं सौंपा गया, जिससे पंजीयन से संबंधित कार्य संपादित नहीं हो सके।स्थानीय दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं के अनुसार पूर्व में भी इस प्रकार की स्थिति सामने आ चुकी है, जिससे रजिस्ट्री, दस्तावेज सत्यापन और अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित होते हैं।

कार्यालय बंद रहने से तय तिथियों पर कार्य नहीं हो पाता, जिससे लोगों को समय और अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ता है।सेवा प्रदाताओं ने बताया कि पूरे दिन कामकाज ठप रहने से उनकी आजीविका भी प्रभावित हुई। नागरिकों ने अपेक्षा जताई है कि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए अवकाश की पूर्व सूचना तथा वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक असुविधा न हो।

Next Post

प्रभारी मंत्री का अचानक सिंगरौली दौरा, थाना एवं चौकियों में हो सकता है फेरबदल

Sat Jan 10 , 2026
सिंगरौली: लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री सम्पतिया उईके अचानक सिंगरौली आई हैं। जहां स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। उधर चर्चा है कि मोरवा को नये थाना प्रभारी मिल सकते हैं। साथ ही अन्य थाना व चौकियों में फेरबदल की संभावना है।दरअसल सिंगरौली में हाल ही […]

You May Like