परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ ने रविवार को 1.86 करोड़ कमाए। फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीन दिनों में 4.76 करोड़ रुपये हो गया है।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल अभिनीत और निर्देशक तुषार अमरीश गोयल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ (The Taj Story) लंबी चर्चा और विवाद के बाद बीते शुक्रवार, 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज को आज तीन दिन पूरे हो चुके हैं, और वीकेंड पर इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
आइए जानते हैं कि तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का कारोबार किया है।
