आम आदमी पार्टी की प्रियंका कक्कड़ समेत तीन प्रमुख नेता कांग्रेस में शामिल

श्री शुक्ला ने इस मौके पर कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है। उत्तर प्रदेश के काफी प्रभावशाली नेता और आठ बार विधायक पूर्व मंत्री श्री शर्मा के साथ ही प्रियंका कक्कड़ और रजत राकेश टंडन भी कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी के साथ आने से उत्तर प्रदेश और देश की राजनीति पर प्रभाव पड़ेगा। सुश्री कक्कड़ ने कहा कि वह दिल्ली को फिर से वैसा ही हरित, स्वच्छ, प्रगतिशील और सुरक्षित देखना चाहती हैं, जैसी वह उनके बचपन के दिनों में थी। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में एक दशक से अधिक समय के अनुभव के बाद उनका विश्वास है कि कांग्रेस ही ऐसा कर सकती है। आम आदमी पार्टी छोड़ने का कारण बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने जनता से कहा था कि वह बंगला और गाड़ी नहीं लेगी, लेकिन बाद में निजी यात्रा के लिए चॉपर का इस्तेमाल होने लगा।

उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी आज ‘वोट चोरी’ के खिलाफ लड़ रहे हैं और उन्होंने जनता को बताया है कि उसका वोट चुराया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं का उन्हें पार्टी परिवार का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद दिया। श्री टंडन ने कहा कि उनके परिवार का कांग्रेस से पुराना जुड़ाव रहा है और उनकी सोच तथा समझ कांग्रेस पार्टी के साथ रही है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार के तौर पर उन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस को कवर किया है और इस दौरान देखा कि यह ऐसी पार्टी है, जिसमें लोगों की बात सुनी जाती है। देश का युवा आज परेशान है और सड़कों पर है लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। यदि किसी ने युवाओं के लिए आवाज उठायी है तो वह राहुल गांधी हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग दबे और कई लोग चुप हुए, लेकिन राहुल गांधी मजबूती से खड़े रहे। यही कारण है कि वह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम दास टंडन के परिवार से हैं और वह दशकों तक पत्रकारिता से जुड़े रहे है।

.....

Next Post

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर बवाल! 6 दिन में 245+ आपत्तियां

Sat Oct 3 , 2026
भोपाल: भोपाल विकास योजना-2047 का ड्राफ्ट सामने आते ही शहर के भविष्य के नक्शे पर सवाल उठने लगे हैं।महज छह दिन में 245 से ज्यादा दावे-आपत्तियां और सुझाव सामने आ चुके हैं।आपत्तियां सिर्फ जमीन के उपयोग तक सीमित नहीं हैं। कहीं 18 मीटर चौड़ी प्रस्तावित सड़कों का अलाइनमेंट बदलने की […]

You May Like