नियति का क्रूर मजाक: जिस अस्पताल में पिता वार्ड बॉय और भाई काउंटर पर था, वहीं अज्ञात बनकर दम तोड़ गई लाडली

रीवा। शहर में 15 साल की नाबालिग बच्ची का बाईक चलाना उसकी मौत का कारण बन गया है. घटना शहर के बिछिया थाना क्षेत्र में बीते दिवस की है, जहा एक नाबालिक बच्ची की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई. मृतक बच्ची अपने घर से पल्सर बाइक लेकर निकाली थी, जिसे पीटीएस रोड स्थित जेल के पीछे एक तेज रफ्तार आर्तिका कार ने टक्कर मार दी थी.

अचानक हुए हादसे के बाद सडक़ पर लहू लुहान हालत में पड़ी बच्ची को एक अधिवक्ता के द्वारा अस्पताल लाया गया, जहां उसका भाई खुद काउंटर में बैठकर पर्ची काट रहा था, लेकिन वह उसकी पहचान ना कर सका और उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई. फिलहाल मृतिका की पहचान मऊगंज निवासी अंजलि सोंधिया के रूप में की गई है जो अपने परिवार के साथ हाल मुकाम बाणसागर कॉलोनी में निवास करती थी. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि 15 वर्षीय अंजलि बीते दिवस घर से पल्सर बाइक लेकर निकाली थी. परिजनो की माने तो बच्ची की मां सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में काम करती है, जबकि पिता संजय गांधी अस्पताल मैं वार्ड ब्वॉय है और रिश्ते का भाई काउंटर में पर्ची काटता है. घटना के बाद घायल अंजलि को जब अस्पताल लाया गया तो उसके भाई ने ही अज्ञात के रूप में पर्ची काटी और तकरीबन 3 घंटे बाद जब घायल लडक़ी की पहचान हुई तो परिजनों के होश उड़ गए. फिलहाल गंभीर रूप से घायल अंजलि का उपचार संजय गांधी अस्पताल में चल रहा था जहा उसकी मौत हो गई. वही घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां से घटना के संबंध में जानकारी एकत्रित कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

मस्ताल ने दिग्गी राजा से साझा किए अनुभव

Mon Feb 16 , 2026
बुधनी। सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से भेंट कर मां नर्मदा की परिक्रमा उपरांत अपने यात्रा अनुभव साझा किए. यह भेंट नर्मदा परिक्रमा पूर्ण होने के बाद उनके गृह निवास पर हुई. इस अवसर पर श्री शर्मा […]

You May Like