चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

शाजापुर। जिले की बेरछा थाना पुलिस ने गुरुवार को वाहन चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है. यह पूरी कार्रवाई शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में गठित टीम ने की. फरियादी कमल परमार ने 7 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि लक्ष्मी मैरिज गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उनकी बाइक क्र. एमपी 42 जेडए 9685 चोरी हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. थाना प्रभारी के नेतृत्व वाली विशेष टीम ने पतारसी करते हुए गुरुवार को आरोपी सचिन उर्फ राजवीर गुर्जर को घेराबंदी कर पकड़ा. पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भरत किरार के साथ प्रधान आरक्षक विनोद शर्माए आरक्षक दीपक साहूए रूप सिंह यादव और चालक शैलेंद्र तोमर की मुख्य भूमिका रही.

Next Post

सोना 2,100 रुपये, चांदी 3,800 रुपये लुढ़की

Thu Mar 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 मार्च (वार्ता) विदेशों में सोने-चांदी में रही गिरावट का असर गुरुवार को भारतीय बाजारों पर भी देखा गया और दोनों कीमती धातु डेढ़ फीसदी के करीब लुढ़क गये। मल्टी कॅमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोना आज 2,175 रुपये (1.35 प्रतिशत) टूटकर 1,59,350 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। […]

You May Like