सोना 2,100 रुपये, चांदी 3,800 रुपये लुढ़की

नयी दिल्ली, 05 मार्च (वार्ता) विदेशों में सोने-चांदी में रही गिरावट का असर गुरुवार को भारतीय बाजारों पर भी देखा गया और दोनों कीमती धातु डेढ़ फीसदी के करीब लुढ़क गये।

मल्टी कॅमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोना आज 2,175 रुपये (1.35 प्रतिशत) टूटकर 1,59,350 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। चांदी भी 3,884 रुपये (1.46 प्रतिशत) की गिरावट में 2,61,676 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

विदेशों में भी कीमती धातुओं पर दबाव रहा। सोना 0.27 प्रतिशत गिरकर 5,120.60 डॉलर प्रति औंस बिका। चांदी 0.18 प्रतिशत फिसल गयी और 83.04 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।

अमेरिका द्वारा हर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा और बीमा की गारंटी के बाद निवेशकों ने शेयर बाजार में जोखिम उठाया जिससे पीली धातु का आकर्षण कम हुआ है। इस कारण सोने में गिरावट रही। साथ ही दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में रही तेजी से भी सोने की मांग कम हुई है जिसका असर कीमतों पर देखा जा रहा है।

Next Post

दमोह में रूह कंपा देने वाली वारदात: तांत्रिक बनने के जुनून में किशोर की हत्या कर मांस खाने लगा नरपिशाच

Thu Mar 5 , 2026
दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के समीप कटनी मार्ग स्थित ग्राम समन्ना में गुरुवार 5 मार्च की दोपहर एक ऐसी भयावह घटना सामने आई जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया. भाईदूज का टीका लगवाने अपनी बहन के घर जा रहे 16 वर्षीय किशोर की […]

You May Like