कचरा उठाने को लेकर विवाद, लाठी डंडों से मारपीट, 2 घायल

नरसिंहपुर। जिले के गोटेगांव नगर कुमड़ा खेड़ा क्षेत्र में कचरा उठाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। घटना में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार कुमड़ा खेड़ा निवासी दीपचंद मेहतर और चंद्रभान मेहतर पिता दशरथ मेहतर के साथ मारपीट की गई। घायल दीपचंद मेहतर ने थाना गोटेगांव में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि रिश्ते में बाप-बेटे सूरज और बृजेश मेहतर निवासी कुमड़ा खेड़ा ने लाठी-डंडों से हमला किया।

मारपीट में घायल दोनों युवकों को सर में गंभीर चोट आई जिन्हें शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोटेगांव लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

Next Post

जुआ फड़ छापा, 5 दबोचे, फडबाज समेत 3 फरार 

Sat Jul 18 , 2026
जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत बदनपुर पहाड़िया में चल रहे एक जुआ फड़ पर पुलिस ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर 5 जुआड़ियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि जुआ संचालक और 3 अन्य नामजद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने […]

You May Like