देवरी की गौशाला में लगातार मवेशियों की मौत

सिंगरौली: चितरंगी तहसील की ग्राम पंचायत देवरी स्थित गौशाला में लगातार मवेशियों की मौत होने का मामला सामने आया है। गौवंशों की सुरक्षा और गौशाला के रखरखाव पर सवाल उठाते हुए ग्राम पंचायत देवरी-1 निवासी संदीप कुमार प्रजापति ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत से शिकायत की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि गौशाला में पिछले कई दिनों से लगातार मवेशियों की मौत हो रही है, जिससे वहां उपलब्ध भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और रखरखाव की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो गौशाला में मौजूद अन्य मवेशियों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। संदीप प्रजापति ने गौशाला का वरिष्ठ अधिकारियों और पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम से निरीक्षण कराने, मृत मवेशियों की संख्या एवं मृत्यु के कारणों की जांच और शेष पशुओं का तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण कराने की मांग की है।

Next Post

आदिवासी छात्रों पर अभद्र टिप्पणी के मामले में मिसरोद थाना प्रभारी निलंबित

Wed Oct 14 , 2026
भोपाल: आदिवासी छात्रों और युवाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई करते हुए मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मामले की विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। निलंबन के बाद अब विभागीय जांच में […]

You May Like

Play sound