बम्होरी अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

रायसेन। रायसेन जिले के बम्होरी स्थित शासकीय अस्पताल में पिछले तीन वर्षों से डॉक्टर की पदस्थापना नहीं होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है। इलाज की सुविधा नहीं मिलने के कारण मरीजों को दूर-दराज के अस्पतालों में जाना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों की हानि हो रही है।

इस गंभीर समस्या को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। नगर संघर्ष समिति के मोहनलाल सोनी एडवोकेट ने बताया कि प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र ही अस्पताल में डॉक्टर की नियुक्ति और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं, तो कल से अनिश्चितकालीन नगर बंद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मांगें पूरी न होने की स्थिति में ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने यह भी स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ी तो सड़क जाम और धरना-प्रदर्शन जैसे कदम उठाए जाएंगे।

Next Post

वनडे कप्तानी पर घमासान: मनोज तिवारी बोले अब भी वक्त है, रोहित को वापस लाए BCCI

Fri Jan 23 , 2026
नईदिल्ली। भारतीय वनडे टीम की कप्तानी को लेकर बहस तेज हो गई है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ मनोज तिवारी ने शुभमन गिल को कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को फिर से वनडे कप्तान बनाने की खुली पैरवी की है। इंदौर में 18 जनवरी को खेले गए निर्णायक मुकाबले के बाद तिवारी […]

You May Like