
रीवा, सेमरिया पुलिस ने नशीली टैबलेट बिक्री करने वाले सह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनके खिलाफ पूर्व से कई प्रकरण पंजीबद्ध है.
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर राज सिंह निवासी दुवारी, उमेश सिंह, अंकित सिंह दोनो निवासी कुशवार, पवन रावत निवासी वार्ड क्रमांक 14 कस्बा सेमरिया के कब्जे से कुल 210 पत्ते में 1680 नग अवैध नशीली टैबलेट(कैप्सूल) जिसकी कीमत 15,588 रुपये एवं 20 शीशी अवैध नशीली आँनरेक्स कफ सीरफ कीमती 8,000 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त काले कलर की स्कूटी को जप्त किया है. आरोपीगण से नशीली टैबलेट के संबंध में पूंछतांछ की गई. जनके द्वारा विपिन सिंह निवासी कोटा एवं अमृतलाल कुशवाहा उर्फ रिंकू निवासी हरदुआ के व्दारा नशीली टैबलेट खरीदना एवं बिक्री करना बताया था. पूंछताछ के बाद आरोपियो को न्यायालय में पेश किया गया था. मुखबिर की सूचना पर प्रकरण के सह आरोपीगण विपिन सिंह निवासी ग्राम कोटा एवं अमृतलाल कुशवाहा उर्फ रिंकू निवासी ग्राम हरदुआ की पता तलाश कर गिरफ्तार किया एवं आरोपी से नशीली कफ सीरप जप्त की गई. पूंछतांछ के दौरान आरोपी व्दारा राज सिंह निवासी दुवारी एवं उसके साथियो को नशीली टैबलेट बिक्री करने हेतु देना स्वीकार किया.
