ग्वारीघाट में निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़कर चोरी

जबलपुर:ग्वारीघाट थाना अंतर्गत भीमनगर में एक शातिर चोर ने निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाते हुए दीवार तोड़कर करीब 50 हजार रुपये का कीमती सामान पार कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आइडियल ग्रेस सोसाइटी भीमनगर, ग्वारीघाट निवासी मनीष कुमार ठेकेदार हैं। भीमनगर में ही उनका एक नया मकान बन रहा है। निर्माण कार्य के लिए उन्होंने परिसर में करीब 7 क्विंटल लोहे की रॉड, ग्लैंडर मशीन, लकड़ी काटने की मशीन और एक नीडिल मशीन रखी हुई थी।जब मनीष कुमार सुबह करीब 11 बजे अपने निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे। वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। मकान के पीछे की दीवार टूटी हुई थी और अंदर रखा पूरा सामान गायब था।

Next Post

महिला स्व-सहायता समूहों, हस्तशिल्प तथा मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का सीईओ ने किया निरीक्षण

Sun Oct 4 , 2026
सीधी : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी सौम्या आनंद द्वारा सिहावल विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीण आजीविका गतिविधियों, महिला स्व-सहायता समूहों, हस्तशिल्प तथा मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों पर आधारित रोजगार एवं आय के अवसर बढ़ाने […]

You May Like