चमोली (वार्ता) उत्तराखंड की दो बेटियों ने जर्मनी के राइन – रुबरु में आयोजित एफ आई एस यू विश्व विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 की रविवार को हुई वाक रेस स्पर्धा में चमोली जिले की मानषी नेगी और शालिनी नेगी ने 20 किलोमीटर वाक रेस में कांस्य पदक जीत कर भारत का नाम रोशन किया है।
मानषी नेगी और शालिनी नेगी के कोच रहे खेल शिक्षक गोपाल सिंह बिष्ट ने यह जानकारी देते हुए बताया जर्मनी में आयोजित एफ आई एस यू खेल प्रतियोगिता मे 100 से अधिक देशों के छात्र छात्राओं ऐथलीट ने प्रतिभागी किया। 18 अलग अलग खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। आज 20 किलोमीटर की 3 स्पर्धा विश्व स्तर पर हुई। जिसमें उत्तराखंड के चमोली जिले की मानषी नेगी और शालिनी नेगी ने कांस्य पदक हासिल किये ।
जर्मनी में आयोजित 100 से अधिक देशों के विश्व विध्यालय स्तर की खेल प्रतियोगिता में शालिनी नेगी ने पहली बार विश्व स्तर की खेल प्रतियोगिता में पदक हासिल किया है। मानषी नेगी चमोली जिले के मोदी गाँव की और शालिनी नेगी सैकोट गाँव की रहने वाली हैं
