भोपाल. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में कार्यशाला का समापन हुआ. विवि में सहायक जनसंपर्क अधिकारियों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने कहा कि हर अंत एक नई शुरुआत की ओर अग्रसर करता है. उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए लेखक जिम कॉर्बेट की पुस्तक ‘मेरा हिंदुस्तान’ पढ़ने की सलाह दी.
इस प्रशिक्षण में सहायक जनसंपर्क अधिकारियों को संचार और जनसंपर्क के विविध पहलुओं से अवगत कराया गया. विभिन्न क्षेत्रों से आमंत्रित विशेषज्ञों और अनुभवी जनसंपर्क अधिकारियों ने अपने विचार एवं अनुभव साझा किए. प्रशिक्षण सत्रों ने प्रतिभागियों को न केवल व्यावहारिक समझ दी, बल्कि उन्हें प्रेरित भी किया कि वे अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन प्रभावशाली ढंग से कर सकें.
