पटवारी से लूट करने वाले दो लुटेरे पकड़ाए

जबलपुर: सिविल लाइन थाना अंतर्गत हाईकोर्ट के पास महिला पटवारी से लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिनके कब्जे से लूटे गए सोने के जेवर वजनी 21 ग्राम कीमती 2 लाख 15 हजार रूपये के जप्त किए गए।टीआई अनूप नामदेव ने बताया कि श्रीमति माया मेहरा 33 वर्ष निवासी नेता कालोनी अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह जिला सीहोर तहसील दोराहा में पटवारी के पद पर पदस्थ है।

11 अक्टूबर को दोपहर लगभग 3-20 बजे अधारताल से ओला बुक करके भोपाल जाने के लिये स्टेशन जबलपुर आ रही थी लगभग 3-45 बजे बीएसएनएल आफिस हाईकोर्ट के पास पहुॅची तो चलती ओला गाड़ी के पीछे बिना नम्बर की बाईक में बैठे 2 अज्ञात लडक़े ने बैग छीनकर भाग गए थे जिसमें जेवर, नगदी एक हजार रूपए रखे थे। पुलिस ने सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले ।

जिसके आधार पर चिहिन्त अम्बेडकर चौक शुलभ काम्पलेक्स के पास दबिश देते हुये क्राइम ब्रांच एवं सिविल लाइन पुलिस ने आदित्य सोनकर 25 वर्ष निवासी कलारी के सामने सिंधी केम्प हनुमानताल एवं समीर उर्फ अबरार खान उम्र 32 वर्ष निवासी गली नम्बर 7 सारा सिटी कम्पनी बायपास अधारताल को पकड़ा, सघन पूछताछ करने पर थाना सिविल क्षेत्र बीएसएनएल आफिस के पास घटना करना स्वीकार किये इसके पूर्व भी थाना खमरिया एवं थाना अधारताल क्षेत्र में भी घटना करना स्वीकार किये।

रूपए किए खर्च, जेवर शुलभ कॉम्प्लैक्स के पीछे छिपाये आरोपी द्वारा छीने गहने, रूपये एवं डाक्यूमेंट के बारे में पूछताछ करने पर, रूपये खर्च कर लेना एवं जेवर आपस में बाटकर शुलभ काम्प्लैक्स के पीछे इस्तेमाल किये हुये नारियल के ढेर में अलग अलग पन्नियों में छिपाकर रखना और डाक्यूमेंट नाले में फैंक देना बताये। दोनों ने नशीले इंजेक्शन का नशा करके कहीं से मोटर सायकल चुराकर घटना करके मोटर सायकल कहीं पर खड़ी कर देना बताये।
दोनों का अपराधिक रिकॉर्ड
उल्लेखनीय है कि पकड़े गये दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृति के हैं आरोपी आदित्य सोनकर के विरूद्ध पूर्व से मारपीट, अवैध वसूली, आम्र्स एक्ट चोरी, सहित 14 अपराध व आरोपी समीर उर्फ अबरार खान के खिलाफ मारपीट चोरी, आम्र्स एक्ट सहित 5 अपराध दर्ज हैं।

Next Post

होशंगाबाद का युवक ग्वारीघाट में डूबा, मौत

Tue Oct 14 , 2025
जबलपुर: ग्वारीघाट में होशंगाबाद का युवक डूब गया और उसकी मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक भानू ठाकुर 52 वर्ष निवासी साई बरात घर के पास शक्ति नगर ने बताया कि वह नगर निगम में काम करता है. उसके साढू भाई का लडका हर्ष ठाकुर पिता शिव प्रसाद ठाकुर 22 वर्ष […]

You May Like