गीता अद्भुत और पवित्र ग्रंथ: जीवन की सारी जिज्ञासाओं का समाधान इसी में: सीएम डॉ यादव 

भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि गीता हमें कर्मवाद की शिक्षा देती है, यह मोहमाया को तजकर कर्तव्य पथ को चुनना सिखाती है। सीएम रविन्द्र भवन में

आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा भगवान श्री कृष्ण के जहां जहां चरण पड़े, उन्हें तीर्थ बनाया जाएगा। अपने संबोधन में सीएम ने कहा गीता अद्भुत और पवित्र ग्रंथ है, जिसमें जीवन की सारी जिज्ञासाओं का समाधान भी निहित है। इधर, आज ही रविंद्र भवन में 11000 कृष्णमार्गियों एवं कृष्णभक्तों द्वारा एक स्वर में गीता के 15वें अध्याय का पाठ भी किया गया।

Next Post

मदनी के विवादित भाषण पर एफआईआर दर्ज हो, सिटी कोतवाली में आवेदन

Mon Dec 1 , 2025
गुना। मौलाना महमूद अरशद मदनी के विवादित भाषण के खिलाफ बजरंग दल ने सिटी कोतवाली में आवेदन देकर एफआईआर की मांग की। बजरंग दल ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि 29 नवंबर को भोपाल में दिए गए मौलाना के भाषण में सांप्रदायिक तनाव फैलाने, भारत की […]

You May Like