जबलपुर में उद्योग-व्यापार संगठनों ने किया सीएम डॉ यादव का अभिनंदन

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर में विभिन्न औद्योगिक एवं व्यापारी संगठनों द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख उद्योगपति, व्यापारी प्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योग और व्यापार के अनुकूल वातावरण बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि निवेश, रोजगार सृजन और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों और व्यापारियों से प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संगठन प्रतिनिधियों ने सरकार द्वारा उद्योग-व्यापार हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Next Post

कड़े बंदोबस्त के बीच भोजशाला में पूजा भी , नमाज भी 

Fri Jan 23 , 2026
धार। भोजशाला में बसंत पंचमी पर मां वाग्देवी की पूजा और जुमे की नमाज साथ-साथ कराई गईं। शुक्रवार सुबह 6 बजे सूर्योदय के साथ ही हिंदू समाज ने सरस्वती पूजन शुरू कर दिया, जो सूर्यास्त तक चला। वहीं, दोपहर में 1 से 3 बजे तक भोजशाला परिसर में ही मुस्लिम […]

You May Like