गंदगी में खाद्य पदार्थों का निर्माण, आयुष बेकरी का पंजीयन निलंबित

इंदौर: खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने शहर में कार्रवाई तेज कर दी है. छोटा बांगड़दा स्थित आयुष बेकरी में खाद्य पदार्थों के निर्माण परिसर में अत्यधिक गंदगी और स्वच्छता संबंधी गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद विभाग ने बेकरी का खाद्य पंजीयन निलंबित कर दिया है. विभागीय टीम ने 7 अक्टूबर को बेकरी का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद लोक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पंजीयन निलंबित करने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर 8 अक्टूबर को कार्रवाई की गई.

खाद्य अधिकारी मनीष स्वामी के अनुसार खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जा रहा है। विभाग की टीम द्वारा लगातार प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए जा रहे हैं. सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के आधार पर रंजीत के नमकीन, मोती तबेला मेन रोड का निरीक्षण किया गया. यहां से रतलामी सेव और खट्टा-मीठा मिक्सचर के नमूने लिए गए. निरीक्षण के दौरान खाद्य कर्मियों के चिकित्सा प्रमाण-पत्र और कीट नियंत्रण प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए. प्रतिष्ठान को सुधार सूचना पत्र जारी किया जा रहा है. गुरुवार की कार्रवाई में कुल चार खाद्य नमूने लिए गए हैं. सभी नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. खाद्य अधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और निरीक्षण एवं नमूना लेने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

पतंजलि घी के दो नमूने जांच में
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद बालाजी एंटरप्राइजेज, साहिल एलाइट, स्कीम नंबर 140 और शारदा देवी इंटरप्राइजेज, भंवरकुआ मेन रोड का भी निरीक्षण किया. दोनों प्रतिष्ठानों से पतंजलि गाय के घी के एक-एक नमूने लिए गए हैं. इन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है.

Next Post

मंत्रालयीन कर्मचारी अपर मुख्य सचिव से मिले

Fri Oct 9 , 2026
भोपाल। मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला से मुलाकात कर मंत्रालयीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने सभी मांगों पर कर्मचारियों का […]

You May Like