अफजलपुर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, पुत्र ने ही की पिता की हत्या

मंदसौर। थाना अफजलपुर पुलिस ने एक वर्ष पुराने अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन एवं एएसपी तेरसिंह बघेल व एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह कनेश की टीम ने इलेक्ट्रॉनिक डाटा व 50 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ के बाद आरोपी तक पहुँची।

पुलिस के अनुसार 21 सितंबर 2024 को ग्राम अर्निया गुर्जर में समरथ बलाई (45) मृत अवस्था में मिला था। जांच में पता चला कि मृतक का पुत्र गोपाल बलाई (24) ने रोज-रोज के झगड़े और शराब की लत से परेशान होकर रस्सी से गला घोंटकर पिता की हत्या कर दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई जारी है।

इस खुलासे में थाना प्रभारी व उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

Next Post

डूबने से चार बच्चों की मौत तीन मासूम पानी से भरे गड्ढे में डूबे एक बच्चा नाले के तेज बहाव में बह गया

Thu Sep 18 , 2025
इंदौर. इंदौर में दो अलग-अलग घटनाओं में चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई. एक मामले में माली खेड़ी चौकी टेकरी के गड्ढे में नहाने उतरे तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. वहीं, एक अन्य घटना में नाले के तेज बहाव में एक मासूब बह गया. एक […]

You May Like