लिस्टेड गुंडा अभय वर्मा उर्फ बक्कल अवैध कट्टे सहित गिरफ्तार

छतरपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात बदमाश एवं गुंडा लिस्टेड अपराधी अभय वर्मा उर्फ बक्कल को 315 बोर के देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, अवैध हथियार, अवैध शराब और मारपीट जैसे 21 गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।

पुलिस को टोरिया मोहल्ला पानी की टंकी के पास अवैध हथियार की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी में देसी कट्टा बरामद हुआ। अभय वर्मा, निवासी चेतगिरी कॉलोनी, को आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

छतरपुर पुलिस लगातार अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चला रही है। अब तक जिले में 450 से अधिक आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें अवैध हथियार फैक्टरियों पर भी कार्रवाई शामिल है।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, प्रधान आरक्षक वीपेंद्र चौबे, आरक्षक आशीष खरे और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

कापसी मे 10 लाख की डकैती के 4 आरोपी गिरफ्तार,3 फरार

Fri Oct 10 , 2025
कुक्षी।नवरात्रि के दौरान समीपस्थ ग्राम कापसी मे हुई 10 लाख की डकैती के मामले मे पुलिस नें चार आरोपियों को गिरफ्तार कर इनसे लुटे गये सोने के आभूषण और अपराध के लिए उपयोग की गई कार,बाइक भी बरामद की. दिनांक 30 सितंबर को फरियादी भगवान पिता भूराजी काग जाति सीरवी […]

You May Like