देशी बंदूक और प्रतिबंधित सिरप के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

उमरिया, 14 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में पुलिस ने 35 सीसी प्रतिबंधित सिरप, एक देशी बंदूक और चार जिंदा कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के नौरोजाबाद पुलिस ने आज मुखबिर से मिली सूचना पर कार्यवाही करते हुए नौरोजाबाद निवासी गुड्डन तिवारी उर्फ प्रकाश तिवारी को खोदरगांव के पास से 35 सीसी प्रतिबंधित सिरप, एक देशी बंदूक, 315 बोर के चार जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा है। यह बदमाश नर्सरी सराई पानी रोड पर प्रतिबंधित कफ सिरप बेचने के फिराक में खड़ा था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में उसके खिलाफ एनडीपीएस के धारा, औषधि अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

होली मनाने आ रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा

Fri Mar 14 , 2025
ग्वालियर। परिवार के साथ होली मनाने आ रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। वह होली पर पत्नी-बेटे के पास घर लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहुल सिसौदिया की सड़क हादसे में मौत हुई है। घायल होने […]

You May Like