बाजार में बार-बार जाम से परेशान व्यापारियों ने मांगा समाधान

सोहागपुर। रक्षाबंधन के मौके पर कमानिया गेट से लेकर पूरे बाजार तक राखी की दुकानें सजाई गईं। खरीदारी करने आए ग्राहकों ने दोपहिया और चारपहिया वाहन बाजार में खड़े किए, जिससे दिनभर कई बार जाम की स्थिति बनी रही। यातायात बाधित होने से आम नागरिकों और खरीदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

व्यापारियों ने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि सीजनल बाजार शहर से बाहर ऐसी जगह लगाए जाएं, जहां पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था हो। उन्होंने सुझाव दिया कि जैसे दीपावली पर पटाखा बाजार के लिए अलग व्यवस्था की जाती है, वैसे ही दिवाली, होली, रक्षाबंधन और अन्य मौसमी बाजार भी शहर से बाहर लगाए जाएं, ताकि यातायात सुचारू रहे और खरीदारों को सुविधा मिल सके।

Next Post

जबलपुर में दूध के दामों में मनमानी वृद्धि से लोग परेशान

Sun Aug 10 , 2025
जबलपुर: शहर में दूध विक्रेताओं की मनमानी से मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ रहा है। कुछ दिन पहले तक 67 रुपए प्रति लीटर बिकने वाला दूध अब डेयरियों में 73 रुपए लीटर हो गया है। डेयरी संचालकों का कहना है कि लागत और घाटा उनका है, तो मुनाफे का दाम […]

You May Like