
भोपाल। शाहजहांनाबाद थाना इलाके में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस को तुरंत ही घटना की सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मॉडल ग्राउंड के पास संचालित मलिक बेकरी के सामने एक शव बरामद लोगों ने देखा. शव की पहचान नहीं होने के चलते लोगों ने इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. शव की शिनाख्त की जा रही है. मौत के कारणों का पता पुलिस की तरफ से लगाया जा रहा है. पुलिस मामले में सभी एंगल से जांच करने में जुटी है.
