
जबलपुर। राइट टाउन स्थित जेके हॉस्पिटल में भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मातृशक्ति द्वारा रक्तदान शिविर का शुभारंभ विधायक डॉ.अभिलाष पांडे ने किया। इस अवसर पर स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक शेफाली मुद्गल भी शामिल हुई। कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर श्रीमती वाणी अहलूवालिया ने बताया शिविर में कुल 26 महिलाओं ने रक्तदान कर भविष्य में भी मानवता की सेवा का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में डॉक्टर अमिता जैन एवं उनके ब्लड बैंक स्टाफ, महिला सिख संगत, क्रीड़ा भारती, हिंदू जागरण मंच, जन समस्या निवारण केंद्र एवं कुछ विद्यार्थी छात्राएं भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।
