विश्वासघात: बाइक लेकर हुआ फरार

जबलपुर: जालसाज ने विश्वासघात करते हुए मोटर सायकिल लेकर फरार हो गया। पनागर पुलिस ने अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि अनिकेत कोरी 22 वर्ष निवासी भरदा पड़रिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ड्रायवरी का काम करता है, दोपहर लगभग 3 बजे उसका छोटा भाई शिवम कोरी के साथ चंदन कोरी नई मोटर सायकल प्लसर लेकर पड़रिया तिराहा पर खड़े थे.

तभी कार से अम्बर चौधरी आकर बोला कि मोटर सायकल दो तो उसके भाई शिवम कोरी बोला कि दादा चिल्लायंगे कहकर मोटर सायकल देने से मना कर दिया, अम्बर चौधरी मोटर सायकल में पीछे बैठ कर साथ मे चलने के लिये बोला, मोटर सायकल में पीछे बैठाकर ले गया थौड़ी आगे जाकर उसके भाई शिवम को मोटर सायकल से उतार दिया बोला कि तुम्हारे घर वालों से बात हो गयी है एवं मोटर सायकल लेकर चला गया, उसने अम्बर चौधरी से अपनी मोटर सायकल वापस मांगा तो वापस नहीं कर रहा है।

Next Post

कैफे में हुई चोरी

Thu Aug 14 , 2025
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत मेडिकल के पास कैफे में चोरी की वारदात हुई। पुलिस के मुताबिक प्रेमशंकर पटैल 22 वर्ष निवासी छोटा जैन मंदिर पुरवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गोल क्वाटर मेडिकल गेट के बाजू से अपना टीन का टपरा रखकर कैफे चलाता है। ताला लगाकर रीवा चला गया […]

You May Like