सतना:एक ओर जहां रेल मंत्रालय द्वारा रेलवे की आधारभूत संरचना से लेकर आधुनिकीकरण के लिए पूरी ताकत झोंंकी जा रही है, लेकिन वहीं दूसरी ओर अमले के कुछ लोगों की लापरवाह कार्यशैली थमने का नाम नहीं ले रही है. कुछ ऐसा ही मामला तब सामने आया जब हार्ड एक्सल की समस्या से जूझते हुए महानगरी एक्सप्रेस ने 300 किमी का सफर तय कर लिया. यह तो गनीमत रही कि कोई दुर्घटना सामने नहीं आई और सतना रेलवे स्टेशन पर कोच का अलग कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 12178 बनारस क्षत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई महानगरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर बुधवार की सुबह बनारस रेलवे स्टेशन से रवाना हुई. लेकिन ट्रेन के एस-2 कोच में हार्ड एक्सल की समस्या थी, जिसे समय रहते ध्यान नहीं दिया गया. इसी समस्या से जूझते हुए ट्रेन अपनी गति से आगे बढ़ती रही. बीच में मिर्जापुर और छिवकी प्रयागराज जैसे बड़े स्टेशन भी आए. लेकिन कोच की हार्ड एक्सल की समस्या जस की तस बनी रही. वहीं मानिकपुर जैसे स्टेशनों पर तो यह सुविधा भी उपलब्ध नहीं थी कि ट्रेन के कोच की उक्त खामी को पकडक़र उसे दुरुस्त किया जा सके.
शाम के 5 बजकर 10 मिनट पर जैसे ही ट्रेन सतना रेलवे स्टेशन पर पहुंची वैसे ही कंप्यूटरीकृत एबीसी मशीन के जरिए ट्रेन के कोच में गड़बड़ी की सूचना मिल गई. जिसे देखते हुए रेलवे का तकनीकी अमला फौरन सक्रिय हुआ और कोच की जांच शुरु की गई. जांच करने वाला अमला यह देख चौंक गया कि हार्ड एक्सल की समस्या के चलते तापमान खासा बढ़ा हुआ था. समान्यत: 50 एमएम के अंदर रहने वाला तापमान 65 एमएम तक पहुंच गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय रेल प्रबंधन ने बिना देरी किए एस-2 कोच को अलग
