पुलिस चेकिंग देख घबराया चालक, यू-टर्न लेते ही पलटी तेज रफ्तार कार

इंदौर:लसूडिया थाना क्षेत्र के सत्यसांई चौराहा चेकिंग पॉइंट पर रविवार की रात को उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस चेकिंग देख एक तेज रफ्तार कार चालक ने अचानक यू-टर्न लेने की कोशिश की और कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई.हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ लग गई. बताया जा रहा है कि चेकिंग पॉइंट पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान तेज गति से आ रही कार को रोकने के लिए इशारा किया.

पुलिस को देखते ही चालक घबरा गया और अचानक वाहन मोड़ने लगा. तेज रफ्तार के कारण कार संतुलन खो बैठी और पलट गई. घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार सवारों को बाहर निकाला. सूत्रों के मुताबिक कार में सवार युवक सामान्य हालत में नहीं थे. हादसे में उन्हें मामूली चोटें आई हैं. पुलिस सभी को पूछताछ के लिए थाने ले गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चालक ने पुलिस चेकिंग देखकर अचानक वाहन क्यों मोड़ा.

Next Post

​बचत की सीख और साइबर ठगों से सावधानी: विद्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Mon Mar 16 , 2026
नर्मदापुरम:जीवन में बचत करना बहुत जरूरी है। बचत की राशि जीवन में आने वाले संकटों के दौरान हमारे और हमारे परिवार के काम आती है। इसके अलावा हमें जीवन में साइबर अपराध करने वालों से भी सावधान रहना चाहिए। यह संदेश सोमवार को समेरिटंस विद्यालय चक्कर रोड मालाखेड़ी में आयोजित […]

You May Like