चीनी में 61 रुपये की साप्ताहिक गिरावट, चावल नरम, दालों और खाद्य तेलों के भाव चढ़े

नयी दिल्ली, 04 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चीनी औसतन 61 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। चीनी के साथ चावल के भाव भी टूट गए। दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

बीते सप्ताह मीठे के बाजार में चीनी का औसत भाव 61 रुपये फिसलकर सप्ताहांत पर 5,101 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। गुड़ का भाव चार रुपये प्रति क्विंटल उतर गया।

सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 17 रुपये घटकर सप्ताहांत पर 4,153 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। गेहूं की कीमत 2,887 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही। आटा 10 रुपये चढ़कर 3,364 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

सप्ताह के दौरान चना दाल की औसत कीमत 92 रुपये और तुअर दाल की 66 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। मसूर दाल और मूंग दाल 34-34 रुपये महंगी हो गई। उड़द दाल के दाम पांच रुपये प्रति क्विंटल टूट गए।

बीते सप्ताह मूंगफली तेल 99 रुपये और सूरजमुखी तेल 95 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। सरसों तेल का भाव 60 रुपये और वनस्पति का 39 रुपये चढ़ गया। सोया तेल 26 रुपये महंगा हुआ। पाम ऑयल की कीमत कमोबेश पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही रही।

Next Post

आरबीआई के बयान पर रहेगी निवेशकों की नजर

Sun Oct 4 , 2026
मुंबई, 04 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बयान पर रहेगी। केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक सोमवार पांच अक्टबूर से शुरू हो रही है। रेपो दर तथा नीतिगत […]

You May Like