बैरसिया की पटाखा फैक्ट्री सील, तय सीमा से अधिक मिला विस्फोटक

भोपाल। बैरसिया के ग्राम बांदीखेड़ी स्थित पटाखा फैक्ट्री में तय क्षमता से ज्यादा विस्फोटक सामग्री का भंडारण मिलने पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने फैक्ट्री को मौके पर ही सील कर दिया. निरीक्षण के दौरान विस्फोटक सामग्री के अधिक भंडारण के अलावा सुरक्षा और संचालन से जुड़ी कई अनियमितताएं भी सामने आईं। प्रशासन के अनुसार, ये अनियमितताएं विस्फोटक अधिनियम, 1884 और विस्फोटक नियम, 2008 के प्रावधानों के उल्लंघन की श्रेणी में आती हैं. फैक्ट्री का निरीक्षण एसडीएम बैरसिया शिवांगी बघेल, एसडीओपी वैशाली सिंह, तहसीलदार दुर्गा पटले और गुनगा थाना प्रभारी रिंकू जाटव ने संयुक्त रूप से किया। जांच के दौरान फैक्ट्री परिसर में निर्धारित सीमा से अधिक विस्फोटक सामग्री रखी मिली. इसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सीलबंद कर दिया.

 

 

Next Post

शहर में बेखौफ फर्राटे भर रहे फैंसी नंबर प्लेट वाले हजारों वाहन

Mon Oct 5 , 2026
इंदौर: शहर की सड़कों पर फैंसी और नियम विरुद्ध नंबर प्लेट का चलन कितना बड़ा है, इसका अंदाजा सितंबर में हुई यातायात पुलिस की कार्रवाई से लगाया जा सकता है. महीनेभर में 3303 वाहनों की नंबर प्लेट नियमों के विपरीत मिली और उन पर कार्रवाई की गई. यानी औसतन हर […]

You May Like