मतदाता फोटो पहचान पत्र दोहराव पर चर्चा का नोटिस अस्वीकार

नयी दिल्ली 19 मार्च (वार्ता) सभापति जगदीप धनखड़ ने नियम 267 के तहत प्राप्त आठ नोटिसों को बुधवार को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

श्री धनखड़ ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को सभा पटल पर रखने के बाद सदन को सूचित किया कि नियम 267 के तहत कुल 8 नोटिस मिले हैं,जिनमें तृणमूल कांग्रेस के छह सदस्यों ने मतदाता पहचान पत्र के मुद्दे पर चर्चा की मांग की। इन सदस्यों में सर्वश्री सुखेंदु शेखर रॉय, साकेत गोखले, ममता ठाकुर, मौसम बी नूर, डोला सेन और रीताब्रत बनर्जी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने महाकुंभ से जुड़ा मुद्दा उठाया है जबकि एक नोटिस में स्टारलिंक के साथ भारतीय कंपनियों के सौदे के प्रतिकूल प्रभाव पर चर्चा की मांग की गई।

श्री धनखड़ ने नियम 267 के तहत नोटिस प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया से संबंधित अपने पिछले फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि सदस्यों द्वारा बुधवार को चर्चा के लिए सुझाव देने वाले प्रस्तुत नोटिस सभापति द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप नहीं हैं।

Next Post

ऑनलाइन गेमिंग की 1097 साइट बंद की जा चुकी हैं: अश्विनी वैष्णव

Wed Mar 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 मार्च (वार्ता) इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि सरकार ऑनलाइन गेमिंग की समस्या को लेकर गंभीर है और 1097 गेमिंग साइट बंद की जा चुकी हैं। श्री वैष्णव ने प्रश्न काल में एक सवाल के जवाब में कहा कि […]

You May Like