मुंबई गए बैंक मैनेजर के सूने घर से जेवरात, मकान की रजिस्ट्री ले गए चोर

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत संस्कार सिटी मेें एक बैंक मैनेजर के सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और मकान की रजिस्ट्री सहित अन्य कीमती सामान पार कर दिया। घटना के समय पीडि़त मुंबई में थे। पड़ोसियों की सूचना पर जब वे वापस लौटे, तब चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, हेमंत रैकवार मुंबई में कोटक महिंद्रा बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनका एक मकान जबलपुर के माढ़ोताल स्थित संस्कार सिटी में है। हेमंत अपने काम के सिलसिले में मुंबई में थे। उनके पड़ोस में रहने वाली मीना वाविस्टाले ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनके घर के मुख्य गेट और दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं। ताला टूटने की खबर मिलते ही हेमंत ने पड़ोसन मीना आंटी से अंदर जाकर देखने का अनुरोध किया।

जब वे घर के भीतर गईं, तो उन्होंने देखा कि कमरों के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारियां खुली पड़ी थीं। मुंबई में होने के कारण पीडि़त तुरंत नहीं आ सके। शाम करीब 4 बजे जब हेमंत रैकवार मुंबई से वापस संस्कार सिटी स्थित अपने घर पहुंचे, तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। चोरों ने अलमारी को खंगालकर कीमती सामान साफ कर दिया था। पीडि़त के मुताबिक, चोर घर से मकान की रजिस्ट्री की कॉपी, सोने चांदी के जेवरात चुराकर ले गए है ।

Next Post

छठ पूजा पर ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़, रेलवे ने बढ़ाई सुरक्षा और चलाईं स्पेशल ट्रेनें

Wed Nov 11 , 2026
सतना । लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा के नजदीक आते ही उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने व आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। सतना जंक्शन पर स्थिति यह है कि सामान्य से लेकर रिजर्वेशन कोचों तक में यात्रियों को […]

You May Like