
दमोह। जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र* में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति का शव कुएं में तैरता हुआ मिला।शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हिंडोरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया।
शिनाख्त और परिजनों के अनुसार मृतक की पहचान सीताराम पिता छेदीलाल सेन, उम्र 63 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 4, हिंडोरिया के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में मामला पानी में डूबने से मौत का लग रहा है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामले के हर पहलू पर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।
