इंस्टाग्राम पर दिखी चोरी की चैन, खुला दो साल पुरानी चोरी का राज

इंदौर: दो साल से घर से जेवर और कीमती सामान गायब हो रहे थे, लेकिन चोर का सुराग नहीं मिल रहा था. राज तब खुला, जब चोरी हुई डायमंड जड़ित चैन इंस्टाग्राम की एक फोटो में नजर आ गई. परिवार ने फोटो पुलिस को दिखाई तो जांच पूर्व घरेलू कर्मचारी तक पहुंची. पूछताछ के बाद महिला गिरफ्तार हुई और करीब 3 लाख रुपए के जेवर व सामान बरामद हो गए.

स्कीम नंबर 78 में रहने वाली बुजुर्ग महिला के घर से वर्ष 2024 से अलग अलग समय पर सोने की चैन, डायमंड जड़ित अंगूठी, कीमती चश्मा और घरेलू सामान चोरी हो रहा था. परिवार ने लसूडिया थाने में शिकायत की, जांच के दौरान पूर्व घरेलू कर्मचारी पूनम चाकर पर संदेह गया. इसी बीच फरियादी की पत्नी ने पूनम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसकी एक फोटो देखी. फोटो में उसके गले में वही डायमंड जड़ित पैंडल वाली चैन थी, जो घर से चोरी हुई थी.

इसके बाद पुलिस ने पूनम से पूछताछ की. पूछताछ में उसने अलग-अलग समय पर घर से सामान चोरी करना स्वीकार किया. उसकी निशानदेही पर सोने की डायमंड जड़ित चैन, अंगूठी, लेडिस चश्मा और अन्य सामान बरामद किया. महिला करीब तीन साल से घर में काम करने आती थी और दो महीने पहले ही उसने काम छोड़ा था. मामले में एसीपी पराग सैनी ने बताया कि इंस्टाग्राम पर मिली फोटो जांच में अहम सुराग बनी, इसके आधार पर पूछताछ कर चोरी का सामान बरामद किया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

MG की लग्जरी EV पर 10 लाख तक की बचत, Cyberster और M9 की कीमत हुई कम, जानें BaaS प्लान

Fri Sep 18 , 2026
मुंबई, MG Select के तहत दो लग्जरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों MG Cyberster और MG M9 के लिए Battery as a Service प्रोग्राम पेश किया है। जिसके बाद खरीद कि कीमत में करीब 10 लाख रुपये तक की कमी आई है। प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए JSW […]

You May Like