प्रगति चौराहे का बंद पड़ा है ट्रैफिक सिग्नल

भोपाल: राजधानी के व्यस्ततम चौराहों में से एक, प्रगति पेट्रोल पंप चौराहे पर पिछले कई दिनों से यातायात सिग्नल बंद पड़ा है। इसके चलते चौराहे पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सिग्नल बंद होने के कारण वाहन चालक अपनी मर्जी से आ-जा रहे हैं, जिससे चौराहे पर जाम की स्थिति बन रही है।

गौरतलब है कि प्रगति चौराहे के आसपास कई महत्वपूर्ण संस्थान और कार्यालय स्थित हैं। सिग्नल बंद होने के कारण इन स्थानों पर पहुंचने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण लोगों के जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
इनका कहना है
इस चौराहे का ट्रैफिक सिग्नल स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा लगाया गया है, बीते दिनों के यह खऱाब है जिसके जानकारी यातायात पुलिस द्वारा उन्हें दे दी गई है. जिसपर स्मार्ट सिटी कम्पनी के अधिकारीयोंने आश्वासन दिया है की जल्द ही यह ट्रैफिक सिग्नल दोबारा से चालू किया जाएगा।
विक्रम सिंह रघुवंशी, डीएसपी, यातायात भोपाल

Next Post

एनआईए अदालत ने की परिवार से बात करने की तहव्वुर राणा की अर्जी खारिज

Fri Apr 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को 26/11 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा की अपने परिवार के सदस्यों से बात करने की अर्जी खारिज कर दी।   राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) मामलों के विशेष न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह ने दोनों […]

You May Like