जापान ने एच2ए रॉकेट का अंतिम बार किया प्रक्षेपण

टोक्यो, 29 जून (वार्ता) जापान के एच2ए रॉकेट का 50वां और अंतिम सफल प्रक्षेपण आज तड़के किया गया , जिससे इसकी 20 साल से अधिक की सेवा प्रदाता यात्रा समाप्त हो गयी।

यह प्रक्षेपण कागोशिमा प्रांत के तनेगाशिमा स्पेस सेंटर से निर्धारित समय पर किया गया। अंतिम मिशन में ‘इबुकी-जीडब्ल्यू’ सैटेलाइट भेजा गया जिसे जापान के पर्यावरण मंत्रालय, राष्ट्रीय पर्यावरण अध्ययन संस्थान और अंतरिक्ष एजेंसी ने मिलकर विकसित किया है। यह सैटेलाइट अंतरिक्ष से ग्रीनहाउस गैसों की निगरानी करेगा।

उल्लेखनीय है कि 2001 की शुरुआत के बाद से एच2ए रॉकेट ने जापान की अंतरिक्ष और वैज्ञानिक प्रगति में अहम भूमिका निभायी और तथा अनेक उपग्रह को कक्षाओं में भेजा। इसी बीच, 2003 की एक असफलता को छोड़ सभी प्रक्षेपण सफल रहे। इसके बाद, अब जापान पूरी तरह से अपने अगली पीढ़ी के एच3 रॉकेट पर निर्भर होगा, जिसका उद्देश्य लागत घटाना और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाना है।

Next Post

योग की भव्यता लोगों को प्रेरित करेगी: मोदी

Sun Jun 29 , 2025
नयी दिल्ली 29 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योगाभ्यास को सशक्तिकरण का माध्यम करार देते हुए कहा है कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजन की भव्यता लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। श्री मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ […]

You May Like