
रायसेन।थाना कोतवाली के तहत शहर के तालाब मोहल्ला वार्ड नंबर 9 निवासी जिला आबकारी विभाग में भृत्य के पद पर पदस्थ कीरत सिंह मेहरा पिता अमृत लाल उम्र व50 वर्ष ने बीती रातघर में ही फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली।सुबह जब परिजनों ने सुबह मृतक का शव फंदे पर झूलते देखा तो कोहराम मच गया।इस घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी।मौके पर कोतवाली टीआई नरेंद्र गोयल पुलिस बल लेकर तालाब मोहल्ला मृतक भृत्य के घर पहुंचे।शव का पंचनामा बनवाकर जिला अस्पताल की मर्चुरी भिजवाया।डॉक्टरों से शव का पीएम कराया और उसके परिजनों रिश्तेदारों के सुपुर्द किया। टीआई गोयल ने बताया कि मृतक लंबे समय से पाइल्स की बीमारी से पीड़ित था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी दो बेटियां और एक पुत्र है। मालूम हो कि वार्ड नंबर 9 ताला मोहल्ले में आत्महत्या की यह दूसरी घटना है ।नगर पालिका के जेसीबी चालक दैवेभो कर्मचारी मनोज लोधी ने भी आर्थिक तंगी औरकर्जदार होने के कारण आत्महत्या कर ली थी।
