विदिशा। कृषि उपज मंडी परिसर में कृषि विभाग के प्रबंध निदेशक पहुंचे, जहां उन्होंने मंडी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मंडी की व्यवस्था सुधारने के लिए सुझाव भी मांगे।

विदिशा: मध्य प्रदेश की स्थापना 1956 में की गई थी, उसके बाद से हर साल 1 नवंबर को स्थापना दिवस का आयोजन किया जाता है। विदिशा जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय आयोजन पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में विदिशा विधायक मुकेश टंडन सम्मिलित […]

बनखेड़ी। अवादा फाउंडेशन ने नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी स्थित सरस्वती ग्रामोदय विद्यालय, गोविंदनगर को 42-सीटर नई स्कूल बस भेंट की। फाउंडेशन के निदेशक ऋतू पटवारी ने बस का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज परिवर्तन की आधारशिला है और हर बच्चे को स्कूल तक पहुँचाना […]

भोपाल। मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने कहा कि बाहर के साधन पाना आसान है, पर भीतर की शांति सबसे दुर्लभ लाभ है। वे झिरनों स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान की उपस्थिति का अनुभव हमारी श्रद्धा से होता है। […]

छतरपुर। नगर में चोरों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मऊ दरवाजे पर स्थित बृजेश इलेक्ट्रिकल्स की दुकान को शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। दुकान के संचालक बृजेश अग्रवाल को चोरी का पता शनिवार, 1 नवंबर की […]

छतरपुर। आज रविवार, 2 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, छतरपुर के कार्यपालन अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कटौती 220 के.व्ही. उपकेंद्र सटई रोड पर 33 के.व्ही. मेन बस-1 […]

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गत दो वर्षों में प्रदेश ने विकास की नई ऊँचाइयाँ छुई हैं और कई ऐसे कार्य पूरे किए हैं जो पहले असंभव माने जाते थे। उन्होंने बताया कि औद्योगिक विकास दर 24 प्रतिशत तक पहुँची है तथा उद्योग स्थापना तेजी से हो […]

भोपाल। मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर शनिवार की रात राजधानी का लाल परेड ग्राउंड रंगों, रोशनी और संस्कृति की झिलमिलाहट से नहा उठा। आसमान में छाई आकर्षक आतिशबाजी और ड्रोन शो ने अभ्युदय मध्यप्रदेश समारोह को यादगार बना दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसके सांस्कृतिक […]

भोपाल। शाहजहांनाबाद क्षेत्र में नगर निगम के सफाई दरोगा के साथ दो युवकों ने मारपीट कर दी। घायल कर्मचारी को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से नाराज कर्मचारी संगठन ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, […]

सागर। जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। राहतगढ़ रेलवे ओवरब्रिज से एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। बताया जा रहा है कि गाड़ी में चार से पाँच लोग सवार थे, जिनमें एक छोटी बच्ची भी शामिल थी। घटना की सूचना मिलते […]