PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान निधी को लेकर बड़ा अपडेट! कब मिलेगी 24वीं किस्त?

नयी दिल्ली, पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी अपडेट! ई-केवाईसी और भूमि सत्यापन पूरा करें, ताकि आपकी किस्त समय पर जारी हो सके।

PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को अगली यानी 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। योजना के नियमों के अनुसार केंद्र सरकार हर चार महीने के अंतराल पर किसानों के बैंक खातों में आर्थिक सहायता की राशि भेजती है। इस बीच उन किसानों की धड़कनें तेज हो गई हैं जिन्होंने अभी तक अपनी ई-केवाईसी या भूमि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है।

कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिन लाभार्थियों ने अपने दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कराया है, उनकी किस्त अटक सकती है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस समय रहते चेक कर लें, ताकि किस्त जारी होने पर किसी प्रकार की रुकावट न आए।

 

Next Post

दो दशकों से थमी दशहरे की चल समारोह परंपरा को पुनर्जीवित करने उठी माँग

Thu Oct 15 , 2026
सतना: शहर के ऐतिहासिक दशहरे की परंपरा को पुनर्जीवित कर नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और पहचान से परिचित कराया जा सकता है. पिछले दो दशकों से शहर में निकलने वाले दशहरा चल समारोह की परंपरा पूरी तरह छूट और समाप्त हो चुकी है. इसके पुनर्जीवन को लेकर जब नवभारत […]

You May Like

Play sound