सिडनी 25 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सभी आलोचनाओ को विराम देते हुए शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना नौंवा शतक जड़ा। यह उनके एकदिवसीय करियर का 33वां शतक है।
आज यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में रोहित शर्मा ने 21वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। ये उनका इस सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक था। इससे पहले एडिलेड में भी उन्होंने 73 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों की खबरा लेते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का पचासवां शतक पूरा किया। रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में 12, एकदिवसीय में 33 और टी-20 में पांच शतक बनाये है। वह क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में यह कारनामा करने अकेले बल्लेबाज है।
उन्होंने 105 गेंदों में 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 100 रन बनाये। उन्होंने एडम जम्पा की गेंद पर एक रन लेकर अपने एकदिवसीय करियर का 33वां शतक पूरा किया।

