जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत जीआरसी सेंटर के अंदर नाले में गुरूवार को मिली लाश की पहचान कर ली गई है। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।जानकारी के मुताबिक गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर चौकी स्थित जीआरसी का टे्निंग सेंटर है। परिसर के अंदर एक नाला है जहां गुरूवार दोपहर करीब दो एक लाश नाले में उतराती मिली थी।
मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी, पुलिस ने शव को पीएमके लिए भेज दिया था। चौकी प्रभारी प्रभाकर सिंह परिहार ने बताया कि शुक्रवार को मृतक की पहचान दिनेश चौधरी उर्फ मोनू चौधरी पिता अशोक चौधरी 32 वर्षीय निवासी गली न. पांच अम्बेडकर नगर के रूप में हुई है। मृतक विक्षिप्त था जो नाले में घुस जाता था वह किन परिस्थितियों डूबा इसका पता लगाया जा रहा है मामले की विस्तृत जांच जारी है।
