दतिया: आकांक्षा जैन को दतिया का नया एसडीओपी बनाया गया है।मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने गुरुवार को एसडीओपी स्तर के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले करते हुए 114 अधिकारियों की सूची जारी की है।
इसी क्रम में दतिया एसडीओपी रहीं प्रियंका मिश्रा का तबादला गुना कर दिया गया है। वे दतिया में तीन साल से अधिक समय रहीं। उनकी जगह आकांक्षा जैन को लाया गया है जबकि पूनम यादव को एसडीओपी बनाकर भांडेर भेजा गया है।
