सुप्रीम कोर्ट ने धन शोधन मामले में अरविंद धाम को नहीं दी राहत

नयी दिल्ली, 16 जून (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने धन शोधन के एक मामले में अंतरिम जमानत देने की एमटेक ग्रुप के प्रमोटर अरविंद धाम की याचिका पर विचार करने से सोमवार को इनकार कर दिया।

न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति पीबी वराले की अंशकालीन कार्य दिवस पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी की दलीलें सुनने के बाद अंतरिम राहत की मांग ठुकरा दी।

पीठ याचिका पर सुनवाई करने से इनकार करते हुए (अधिवक्ता से) पूछा कि जब तीन न्यायाधीशों (शीर्ष अदालत) की पीठ ने पहली बार याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था तो छुट्टी के दौरान दूसरी याचिका कैसे दायर की गई?

पीठ के समक्ष श्री रोहतगी ने जवाब दिया कि याचिकाकर्ता केवल अंतरिम जमानत मांग रहा है।

इस पर पीठ की ओर से न्यायमूर्ति मिश्रा ने आगे पूछा,“आप किस आधार पर अंतरिम जमानत मांग रहे हैं?”

श्री रोहतगी ने कहा,“मैं 10 महीने से हिरासत में हूँ। इस मामले में संज्ञान लिया जाने वाला था, लेकिन दूसरे पक्ष के कहने पर उच्च न्यायालय ने इसे रोक दिया।”

पीठ पर उनकी इन दलीलों का असर नहीं हुआ और उसने कोई राहत नहीं दी।

गौरतलब है कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने 30 मई को उनकी नियमित जमानत याचिका लंबित रहने तक उन्हें अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। उच्च न्यायालय इस मामले में 15 जुलाई को अगली सुनवाई करेगा।

इससे पहले शीर्ष अदालत ने सात अप्रैल को उन्हें चिकित्सा आधार पर दी गई अंतरिम जमानत बढ़ाने से इनकार कर दिया था।

Next Post

संजय टाईगर रिजर्व के पोंड़ी रेंज में पर्यटकों के सामने आये बाघ 

Mon Jun 16 , 2025
सीधी। संजय टाईगर रिजर्व के पोंड़ी रेंज में पर्यटकों के सामने आये बाघों का वीडियो वायरल हुआ। बाघों को सामने देख पर्यटकों को अनूठे रोमांच का अनुभव हुआ। संजय टाईगर रिजर्व के पोंडी रेंज में पर्यटकों का जंगल भ्रमण के दौरान अनूठे रोमांच से उस समय सामना हुआ जब दो […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।