फुटपाथ पर सो रहे हम्माल की देर रात हत्या

इंदौर: शहर में लगातार दूसरे दिन हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई. शनिवार देर रात नंदलालपुरा सब्जी मंडी के पास फुटपाथ पर सो रहे एक हम्माल की सिर पर टाइल्स मारकर हत्या कर दी गई. रविवार सुबह राहगीरों ने खून से सना शव देखकर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरु की.

एमजीरोड थाना प्रभारी विजय सिंह सिसौदिया ने बताया कि मृतक की पहचान 50 वर्षीय नारायण पांचाल निवासी भोपाल के रूप में हुई है, वह कई सालों से इंदौर में रहकर हम्माली का काम कर रहा था. वारदात शनिवार देर रात रात करीब तीन बजे के लगभग की है. जब नारायण एक दुकान के बाहर सो रहा था. तभी एक बदमाश ने उसकी जेब से पैसे निकालने की कोशिश की और विरोध करने पर इंटरलॉक टाइल्स से सिर पर हमला कर दिया.

जिससे नारायण की मौके पर ही मौत हो गई. मौके से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस की टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले पुलिस को तब सफलता मिली जब घटना स्थल के पास ही की शांति प्रतिष्ठान नामक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों आरोपी साफ दिखाई दिया. पूछताछ में यह भी पता चला है कि आरोपी नशे का आदी है. फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की जा रही है. वहीं मृतक के परिजनों से भोपाल में संपर्क किया जा रहा है.

Next Post

इंदौर के हर वार्ड में नियुक्त किए 8-10 आपदा मित्र

Sun May 11 , 2025
इंदौर: आज रविंद्र नाट्यगृह में आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षकों द्वारा आपदा मित्रों को मॉक ड्रिल व आपात स्थिति में आवश्यक कदम उठाए जाने की विशेष जानकारी दी गई. प्रशिक्षण कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि जब हमारे जवान सीमा पर लड़ते हैं, तो हमें आंतरिक सुरक्षा के […]

You May Like