
ग्वालियर। डबरा के ग्राम कंचनपुर निवासी बंटी रावत की ग्वालियर-दतिया हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा हरिपुर गांव के पास हुआ। बंटी बाइक से ग्राम चांदपुर जा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बंटी सड़क पर गिर गए। यह घटना दोपहर में हुई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से उन्हें डबरा सिविल अस्पताल ले जाया गया। मृतक चार भाइयों में से एक थे। एक भाई की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। बंटी अविवाहित थे और खेती-किसानी का काम करते थे।
