
शिवपुरी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर न सिर्फ कार्रवाई होगी बल्कि ग्रुप एडमिन को भी जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा। देश की सीमाओं पर चल रहे हालात के मद्देनजर शिवपुरी कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया है। शिवपुरी जिले में धारा 163 लागू की गई है।
