ग्वालियर: ग्वालियर के आर्य प्रताप सिंह का चयन विश्व के सार टेक्नोलॉजी की सबसे बड़ी कंपनी आइसआयी में हो गया है। आर्य प्रताप सिंह (योगी) प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री स्व. डॉ राजेन्द्र प्रकाश सिंह के नाती एवं श्रीमती पुष्पलता/डॉ अवधेश प्रताप सिंह जिला पंचायत सदस्य के पुत्र है।आइसआयी विश्व की सबसे बड़ी सार सैटेलाइट टेक्नोलॉजी की कंपनी है जो यूरोप की सुरक्षा के लिए अंतरिक्ष के माध्यम से जिम्मेदार है। आइसआयी अंतरिक्ष मैं ८० के ऊपर सैटेलाइट्स लॉन्च कर चुकी है, एवं १.५ बिलियन डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट्स इसके पास अभी हैं जो कि नाटो, पॉलिश आर्म्ड फोर्सेज और अन्य यूरोप की सुरक्षा के काम में आयेंगे। आइसआयी २०२६ में हर हफ्ते एक सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना मैं है
आर्य प्रताप सिंह उनका ऑप्टिकल इमेज प्रोसेसिंग विभाग को लीड करेंगे एवं उनका मुख्य ऑफिस पोलैंड वारसॉ मैं रहेगा।ऐसे वैश्विक स्तर पर विश्व के प्रमुख वैज्ञानिकों के साथ काम करना आर्य प्रताप सिंह के लिए गर्व की बात है। आर्य यूरोप की उत्तम टेक्नोलॉजी सीखकर वापस भारत मैं वापस कन्ट्रिब्यूट करना चाहते हैं क्योंकि यूरोप एवं उनका नाटो इस समय विश्व की सबसे उत्तम सैटेलाइट्स बना रहे हैं जिसमें आइसआयी की मुख्य भूमिका है। उन्होंने कलाईडीयो स्पेस सिस्टम में एप्लाइड साइंटिस्ट के रूप में भारत के लिए सैटेलाइट्स बनाने में योगदान दिया है।
