अंतिम संस्कार में गया था परिवार, घर में घुसे चोर ले गए जेवरात नकदी

जबलपुर‌:माढ़ोताल थाना अंतर्गत प्रभात नगर कंठौदा में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी पार कर दी। वारदात उस वक्त हुई जब पीड़ित परिवार शोक मनाने मंडला गया हुआ था।पुलिस के मुताबिक प्रभात नगर निवासी मोहित कुमार ने बताया कि 10 मार्च को मंडला में उनके नाना का निधन हो गया था। इस दुखद खबर के बाद वे उसी शाम घर में ताला लगाकर सपरिवार मंडला चले गए थे।

आज सुबह जब परिवार वापस लौटा, तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर का नजारा देख मोहित के होश उड़ गए‌ अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था और सारा कीमती सामान गायब था।पीड़ित के मुताबिक चोरों ने अलमारी से सोने का मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, चांदी की पायल, करधन सहित घर में रखे 5 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Next Post

युवक का मोबाइल लूटा

Fri Mar 13 , 2026
जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत तैयब अली चौक के समीप बाइक सवार लुटेरों ने एक युवक के हाथ से मोबाइल छीना और रफूचक्कर हो गए।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आजाद नगर अधारताल निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद सोहेल बीती रात अपना काम खत्म कर घर लौट रहा था। रात लगभग 9:25 […]

You May Like

Play sound